पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल साहित्य प्रकाशन की ओर से चुनौतियां विषय पर सेमिनार

बाल साहित्य प्रकाशन की ओर से चुनौतियां विषय पर सेमिनार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माहिलपुर | सुरसंगम विद्यक ट्रस्ट 25 वर्षो से साहित्य के क्षेत्र में निरंतर योग्य कार्य कर रहा है। यह बात प्रवासी भारतीय साप्ताहिक समाचार पत्र इंडो अमेरिकन टाईम्स के नरिंदरपाल सिंह हुंदल नेे बाल साहित्य प्रकाशन की ओर से करवाए गए चुनौतियां विषय पर सेमिनार को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य का प्राईवेट क्षेत्र का एक ही मासिक मैग्जीन निक्कीयां करुबलां है जो पिछले 20 वर्षों से निरंतर पब्लिश हो रहा है जिसने माहिलपुर के इतिहास में बाल साहित्य के प्रकाशन में एक सम्मानीय अध्याय जोड़ दिया है। सेमिनार की अध्यक्षता शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्य बीबी रणजीत कौर ने की। कहा कि इस पंजाबी मासिक मैगजीन से पंजाबी बच्चों कों अपने विरासत के बारे में जानकारी मिलती है।

इस अवसर पर प्रिंसिपल जग सिंह, अमितोज सिंह बैंस, प्रो. जेबी शेखों, प्रो. अजीत लंगेरी, पूर्व डीजीपी सरुप सिंह, प्रो. परविंदर सिंह, हरजीवन सिंह सुपरिटेंडेंट, मनजीत कौर, तनवीर मान उपस्थित थे।