- Hindi News
- जरूरतमंद लड़की की शादी पर सहायता सामग्री दी
जरूरतमंद लड़की की शादी पर सहायता सामग्री दी
माहिलपुर | माताचिंत कौर ट्रस्ट रसूलपुर की ओर से जरूरतमंद परिवार की लड़की की शादी के लिए सहायता की गई और उसे जरूरत का अन्य घरेलू समान भी दिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह रसूलपुर ने बताया कि गांव जंडियाला के एक जरूरतमंद परिवार की लड़की की शादी के लिए ट्रस्ट की ओर से दहेज और घरेलू जरूरत का समान दिया गया। ट्रस्ट जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करता है। इस अवसर पर सरपंच सर्बजीत कौर, सरपंच सुखविंदर सिंह मुगोवाल, बलवीर सिंह, सुखवीर सिंह, हरजीत सिंह, परमिंदर सिंह मैंटू, हरजिंदर सिंह, भगत योगेश मौजूद थे।