पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माहिलपुर अस्पताल में भी पैंटावायलट टीके मिलने शुरू

माहिलपुर अस्पताल में भी पैंटावायलट टीके मिलने शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माहिलपुर। सिविलअस्पताल में मुख्य डाक्टर ओपी गोजरा की अध्यक्षता में समागम हुआ। इसमें डॉ. परमजीत कौर विशेष तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर पैंटावायलट टीके की शुरुआत की गई। डा. ओपी गोजरा ने कहा कि इस टीके के साथ नवजात बच्चों को लगने वाले पांच टीकों से राहत मिलेगी और एक ही टीके के साथ सभी बिमारियों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह टीका बच्चों को पांच खतरनाक रोगों से मुक्ति देगा। उन्होंने बताया कि बाजार में मिलने वाले इस टीके की कीमत 1400रुपए है जबकि अस्पतालों में यह मुफ्त मिलेगा। इस मौके पर सुपरवाईजर कुलदीप कौर, राज रानी, सुलेखा, कुश कुमार अन्य शामिल थे।

पैंटावायलट टीके का उद्घाटन करते हुए डा. परमजीत कौर, डा. ओपी गोजरा अन्य। -भास्कर