पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माहिलपुर में दो निजी स्कूलों की बसों में टक्कर, 10 बच्चे जख्मी

माहिलपुर में दो निजी स्कूलों की बसों में टक्कर, 10 बच्चे जख्मी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक स्कूल के बस ड्राइवर ने पी रखी थी शराब, टक्कर के बाद बस खेत में पलटी

भास्करन्यूज | माहिलपुर

माहिलपुरजेजोदोआबा रोड पर बुधवार दोपहर गांव भुल्लेवाल गुज्जरां के पास निजी स्कूलों की बसें आपस में भिड़ गईं। बस में सवार लगभग 40 छात्रों में से 10 बच्चे जख्मी हो गए, जिनको स्कूल प्रबंधकों की तरफ से साथ लगते गांव खानपुर में एक डॉक्टर की क्लीनिक पर ले जाकर उपचार करवाया गया। मौके पर मौजूद लोगों अनुसार उक्त बस का ड्राइवर कथित शराब के नशे में धुत था जो कि मौके से फरार हो गया। थाना चब्बेवाल की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार बाद दोपहर माहिलपुर जेजों दोआबा रोड पर स्थित लोटस पब्लिक स्कूल कैंडोवाल की निजी बस बच्चों के घर छोड़ने जा रही थी। जेजों रोड से भुल्लेवाल गुज्जरां की तरफ मुड़ने लगी तो बस बेकाबू होकर एक अन्य स्कूल किंग एडवर्ड पब्लिक टूटोमजारा की बस से टकरा गई। वह बस जेजों दोआबा से बच्चे छोड़ वापिस माहिलपुर की तरफ जा रही थी। लोटस स्कूल की बस खेत में पलट गई, जिसमें सवार 10 बच्चे जख्मी हो गए। उक्त बस का ड्राइवर हरनेक सिंह निवासी महिमदोवाल मौके पर से ही फरार हो गया। लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला। उनके मुताबिक बस का ड्राइवर नशे में था। स्कूल प्रबंधक रूपिंदर जोत सिंह ने उक्त बच्चों को साथ लगते गांव खानपुर के डाक्टर से उपचार करवा घर पहुंचा दिया।

जेजों पुलिस चौकी के मुलाजिम सोढी सिंह का कहना है कि फरार हुए ड्राइवर की तलाश की जा रही है। अगर वह शराब के नशे में था तो कार्रवाई जरूर करेंगे।

टक्कर के बाद एक स्कूल की बस खेतों में जाकर पलट गई। बस में 40 बच्चे सवार थे, जिनमें से दस बच्चे जख्मी हो गए। -भास्कर