- Hindi News
- सहकारी बैंक बाड़ियां कलां ने बाहोवाल में लगाया कैंप
सहकारी बैंक बाड़ियां कलां ने बाहोवाल में लगाया कैंप
गांवबाहोवालमें केंद्रीय सहकारी बैंक बाड़ियां कलां की तरफ से चेयरमैन सतविंदरपाल सिंह रमदासपुर, मैनेजिंग डायरैक्टर अमनपरीत सिंह बराड़, जिला मैनेजर मोहन लाल के निर्देशों मैनेजर रंजीत कौर बैंस की अध्यक्षता में वित्तीय साक्षरता कैंप लगाया गया।
डायरेक्टर अवतार सिंह बाहोवाल सभाओँ के सचिव, किसान मजदूर, दुकानदार, छात्रों सहित भारी संख्या में लोगों की तरफ से शामिल हुए। इस मौके पर डायरैक्टर, मैनजेर ने बैंक की तरफ से चलाई जा रही स्कीमों की जानकारी दी। इस मौके पर राम नरेश, परमजीत सिंह बैंस, केवल सिंह, राम लुभाया्, बलविंदर सिंह, मलकीयत सिंह, सरपंच अशोक कुमार, बलविंदर कौर, बख्शीश सिंह, दलजीत सिंह, राम प्रकाश, वरिंदर कुमार, साहिब सिंह, सुखविंदर सिंह, बलवीर कौर, राजकुमारी शामिल थे।
गांव बाहोवाल में लगाए गए वित्तीय साक्षरता कैंप दौरान जानकारी देते हुए डायरेक्टर अवतार सिंह, मैनेजर रंजीत कौर बैंस, सिमरन अन्य।