पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तर्कशील सोसायटी ने कहा पाखंडी साधुओं से सचेत रहे

तर्कशील सोसायटी ने कहा-पाखंडी साधुओं से सचेत रहे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माहिलपुर | तर्कशीलसोसायटी के विंग सभ्याचारक और मानसिक रोगों के मुखी जगतार सिंह बाहोवाल ने बताया कि पांखडी साधुओं के भ्रम जाल से ग्रामीण लोगों को जागरुक करने के लिए मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत गत दिनों रंगे हाथों एक ऐसे ही साधु को ठगी करते हुए पकड़ा। साधु ने भी बताया कि वह लोगों को अनहोनी घटनाओं पर विश्वास दिलवा कर उनसे उपाय करवाने हेतु पैसे, और सामान वसूल करता था। सोसायटी ने कहा कि ऐसे बाबे, साधु लोगों से हजारों रुपए और राशन इकट्ठा कर तुरंत ही लापता हो जाते हैं।सोसायटी सदस्यों ने अपील की कि वह गलियों मोहल्लों में गउ के झुंड और हाथी को साथ लेकर घूमते ठग साधुओं से सचेत रहें।