पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुद्वारा शहीदां लद्धेवाल से निकाला विशाल नगर कीर्तन

गुरुद्वारा शहीदां लद्धेवाल से निकाला विशाल नगर कीर्तन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगुरुगोबिंद सिंह के बड़े साहिबजादे अजीत सिंह के जन्मोत्सव पर एतिहासिक गुरुद्वारा शहीदां लध्धेवाल से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। जिसकी अध्यक्षता श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में और पांच प्यारों की अगुवाई में विभिन्न गांवो से होता हुए पुन: गुरुद्वारा साहिब में समाप्त हुआ। इस मौके पर नगर कीर्तन के शुरुआत की अरदास हैड ग्रंथी हरबंस सिंह ने की। नगर कीर्तन में 200 से ज्यादा ट्रालियां और अन्य निजी वाहन शामिल थे।इस नगर कीर्तन का विभिन्न गांवों में स्वागत किया। इसमें कीर्तनी जत्थों हरमेश सिंह, बलदेव सिंह, बीबी तजिंदर कौर, जसवीर कौर, गुरप्रीत कौर, प्रभजोत सिंह ने कीर्तन किया। इस मौके पर जत्थेदार सुरिंदर सिंह राठां, अवतार सिंह, दुष्यतं सिंह, हरभजन सिंह, बलजीत सिंह, जत्थेदार बाबा बलदेव सिंह, तजिंदर सिंह, जगदीप सिंह, दया सिंह, जसवंत सिंह सीहरा, महिंदर सिंह, जसवंत सिंह, प्रिं. सुरिंदरपाल सिंह, प्रिं. राजविंदर कौर, रघुवीर सिंह, जरनैल सिंह, भूपिंदर सिंह, रविंदर सिंह, बलदेव सिंह, जसवीर सिंह शामिल थे।

श्री गुरु गोबिंद सिंह के बड़े साहिबजादे अजीत सिंह के जन्मोत्सव पर माहिलपुर में नगर कीर्तन निकाली गया। -भास्कर