पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आढ़ती 29 को सभी जिला मुख्यालयों पर सौपेंगे ज्ञापन

आढ़ती 29 को सभी जिला मुख्यालयों पर सौपेंगे ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबके आढ़तियों के बासमती व्यापारियों की ओर बकाया पड़े 400 करोड़ रुपए की रिकवरी के लिए पंजाब सरकार को दखल देना चाहिए।

यह बात किसान एवं मजदूर सेल कांग्रेस के प्रांतीय चेयरमैन जत्थेदार हरी सिंह जीरा ने कांग्रेसी नेता गुरमेज सिंह बाहरवाली के निवास स्थान पर मीडिया को सं‍बोधित करते हुए कही।

फेडरेशन ऑफ आढ़तिया एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कालड़ा के साथ पहुंचे जत्थेदार जीरा ने कहा कि पंजाब सरकार की गलत नीतियों के कारण राज्य का किसान वर्ग ऋण के बोझ तले दबता जा रहा है। राज्य की मंडियों में कुछ दिन पहले बासमती 3000 रुपए प्रति क्विंटल पर बिक रही थी।

वह सिर्फ 1600 से 2000 रुपए प्रति क्विंटल पर गिरी है। राज्य की कई मंडियों में धान की फसल सरकारी रेटों से भी कम दामों पर बिक रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 29 सितम्बर को सभी जिला हेडक्वार्टरों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे।

मक्खू में आढ़तियों से बातचीत करते जत्थेदार इन्द्रजीत सिंह जीरा।