- Hindi News
- स्वच्छ भारत मुहिम में लोगोंं ने दिया साथ
स्वच्छ भारत मुहिम में लोगोंं ने दिया साथ
भास्कर न्यूज| गुरुहरसहाय/मक्खू/जीरा
प्रधानमंत्रीस्वच्छ भारत योजना की जिला प्रशासन द्वारा शुरुआत करने के बाद शनिवार बाद दोपहर गुरुहरसहाय, मक्खू और जीरा नगरों में भी अधिकारियों ने हाथों में सफाई अभियान चलाया।
गुरुहरसहाय के सरकारी कन्या सीसै स्कूल में प्रिंसिपल सुरेश कुमार के नेतृत्व में सोहना स्कूल मुहिम चलाई गई। दीपक चट्ठा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए मालती ज्ञानपीठ अवार्ड विजेता रवि गुप्ता और बिन्दू को कोऑर्डीनेटर बनाया गया है। प्रोजेक्ट के दौरान विद्यार्थियों के मध्य पेंटिंग एवं हैंड वॉश मुकाबले भी करवाए जाएंगे। पहले दिन सफाई मुहिम में अध्यापकों अध्यापक रमा खन्ना, रोहताश, सरवन कुमार, राकेश भल्ला, गुरनाम सिंह, उमेश कुमार, कश्मीर सिंह, संतोष कौर, किरण सेठी, वीना रानी, शरणजीत कौर, नवदीप कौर, हरजिन्द्र कौर, प्रदीप कौर, सिंपल ने सहयोग दिया।
जीरा में एसडीएम मुकंद सिंह संधू के नेतृत्व में एकत्रित हुए सेवा भारती की वनीता झांजी, ट्रक यूनियन अध्यक्ष बाबा राम भड़ाना, वीर सिंह चावला, चंद सिंह गिल्ल, भजन सिंह मरखाई, नछत्तर सिंह, जसविन्द्र सिंह खालसा, सोहन सिंह सतीजा, मनिन्द्र सिंह, नगर कौंसिल कार्यालय के सभी अधिकारी और स्टॉफ ने इस सफाई अभियान में सहयोग दिया। (चावला, वधवा, सचदेवा)
जीरा में रविवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत झाड़ू लगाते एसडीएम मुकंद सिंह संधू एवं अन्य।
अभियान