खंडूर साहिब रवाना हुआ कांग्रेसी काफिला
गुरुअंगद देव जी के गुरगद्दी दिवस समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेसियों का काफिला किसान एवं मजदूर सेेल कांग्रेस के चेयरमैन इन्द्रजीत सिंह जीरा एवं फेेेडरेशन ऑफ आढ़तिया एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष विजय कालड़ा के नेतृत्व में रवाना हुआ। जीरा एवं कालड़ा ने कहा कि वर्कर सर्वप्रथम श्री खडूर साहिब में स्थित श्री गुरू अंगद देव जी की याद में सुशोभित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकेंगे। जिसके पश्चात कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित विशाल रैली में शामिल होंगे। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस खडूर साहिब के अध्यक्ष कुलबीर सिंह, राजू कंधारी, डाॅ. रछपाल सिंह, महिन्द्र मदान, गुरमेज सिंह, डाॅ. बलविन्द्र सिंह, लखविन्द्र सिंह जोड़ा, जसवीर सिंह बंब, अंग्रेज सिंह सरपंच, रोशन लाल, बब्बू ग्रोवर इत्यादि शामिल हुए।
मक्खू से जीरा के नेतृत्व में रवाना होते कांग्रेसी वर्कर।