- Hindi News
- वरिन्द्र ने संभाला अध्यक्ष पद का कार्यभार
वरिन्द्र ने संभाला अध्यक्ष पद का कार्यभार
मक्खू। नगरपंचायत मक्खू के नवनियुक्त अध्यक्ष वरिन्द्र ठकुराल ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। अकाली दल बादल के जिला अध्यक्ष देहाती अवतार सिंह ने ठकुराल को कुर्सी पर बैठाने की रस्म अदा की। इस अवसर पर अकाली नेता कारज सिंह आहला, नगर पंचायत सदस्य राजीव आहूजा, दर्शन सिंह, सुच्चा सिंह, जसपाल सिंह, वंदना ठकुराल, सीमा, सरबजीत कौर, आढ़तिया यूनियन मक्खू के अध्यक्ष रमेश ठकुराल सहित नगर के कई गणमान्य उपस्थित थे। ठकुराल ने विश्वास दिलवाया कि वह अपनी टीम के साथ अच्छी तरह से काम करेंगे।