पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुंडागर्दी के विरोध में एकत्रित हुअा संगठन

गुंडागर्दी के विरोध में एकत्रित हुअा संगठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें गुंडातत्वों के आतंक से शरीफ गरीबों का जीना मुहाल हो गया है। जिससे लोगो में दिन-ब-दिन आक्रोश बढ़ रहा है। गुंडागर्दी पर नकेल कसने की मांग को लेकर सोमवार को एक साझा बैठक हुई।

जिसमें राजिन्द्र भठेजा, उड़ीक चन्द्र बिन्द्रा, राजा कुमार, मनोज मोंगा ने बताया कि नगर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। घर को ताला लगाकर जाना किसी खतरे से कम नहीं है और लोग काफी गुंडागर्दी की घटनाओं से काफी परेशान हैं।

राजिन्द्र भठेजा ने बताया कि कुछ बाइक सवार युवक पटाखे बजाते हुए गुजरते हैं और जिससे लोग दहशत में हैं। भठेजा के नेतृत्व में 21 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है। लोगों का आरोप है कि पुलिस भी गुंडातत्वों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। पुलसिया कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लोेगों का आरोप है कि पुलिस भी असमाजिक तत्वों को संरक्षण प्रदान करती है, जिस कारण शरारती तत्व बेझिझक अपनी वारदातों को अंजाम देते है।

मक्खू में सोमवार को गुंडागर्दी के खिलाफ मोर्चा खोलने की घोषणा करते संगठन पदाधिकारी, मीटिंग में कई लोग भी शामिल थे।