क्लबों ने मनाया हिन्दी दिवस समारोह
मक्खू। दशमेशयूथ क्लब फेमीवाला ने नेहरू युवा केन्द्र के सहयोग से हिन्दी दिवस मनाया। काली माता मंदिर में आयोजित इस समारोह में विभिन्न क्लबों के वालंटियर शामिल हुए। हिन्दी दिवस विषय पर हुए कविता, भाषण मुकाबलों में लड़के लड़कियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बलॉक अध्यक्ष हरविन्द्र सिंह ने हिन्दी दिवस की महत्ता से अवगत करवाया। इसी उपलक्ष्य में एक ओर कार्यक्रम अम्बेडकर यूथ क्लब ने छूरीमार गांव के सरकारी स्कूल में करवाया।