महंगाई की तरह हर साल बढ़े मजदूरी
मक्खू|जिस तरहसे हर वर्ष फसलों के दाम बढ़ाएं जाते हैं, उसी तरह मजदूरों के मानदेय में भी बढ़ोतरी होनी चाहिए, ताकि मजदूर को महंगाई की चक्की में पिसने से बचाया जा सके। यह बात ऑल इंडिया फूड एंड एलाइड वर्कर्स यूनियन के राष्ट्रीय सह सचिव बलवीर लहरा ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण मजदूरों का जीना काफी दुर्भर हो गया है। फसलों के भाव बढ़ाने से तो सीधा फायदा किसान को होता है, लेकिन मजदूरों का मानदेय ना बढ़ाने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकारी खरीद एजेंसियों ने पिछले तीन सालों में आज तक मजदूरी नहीं बढ़ाई। बलवीर सिंह ने कहा कि कम मजदूरी से इस महंगाई में घर का गुजारा करना काफी मुश्किल है। यूनियन द्वारा इस समस्या के बारे में कई बार उच्चाधिकारियों को मांग पत्र भी दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई उनकी सुनवाई के लिए तैयार नहीं है। उनके साथ मुराद मसीह, जोगिन्द्र, इंद्र सिंह, सुखा, प्रगट सिंह, बलवीर सिंह, मेजर सिंह, अनवर मसीह, जगतार भी उपस्थित थे। विनोद
बलवीर लहरा।