- Hindi News
- गोवंश को सवामणी भेंट कर मनाई शादी की सालगिरह
गोवंश को सवामणी भेंट कर मनाई शादी की सालगिरह
श्रीसनातन धर्म सभा के अध्यक्ष संजीव अहूजा ने गायों को सवामणी भेंट कर वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर उन्होंने श्री कृष्णा गोशाला में हवन यज्ञ भी किया और विधिविधान पूर्वक गोवंश की पूजा की। उन्होंने कहा कि गायों की सेवा करना हर इंसान का पहला फर्ज होना चाहिए। क्योंकि गाय में ही 33 करोड़ देवी-देवता विद्यमान हाेते हैं। गोशाला के प्रधान डाॅ. विवेक द्वारा सवामणी की योजना चलाई गई है। जिसमें कोई भी जन्मदिन, मैरिज एनिवर्सरी या फिर पुण्यतिथि पर गोशाला में सेवा कर सकता है। वधवा
हवन यज्ञ में आहूति डालते हुए संजीव अहूजा अन्य।