- Hindi News
- धान की अदायगी ना होने पर आढ़तियों ने की मीटिंग
धान की अदायगी ना होने पर आढ़तियों ने की मीटिंग
धानकी फसल का भुगतान ना मिलने के कारण किसानों आढ़तियों में रोष का माहौल है। अनाज मंडी में आढ़तियों ने बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान रमेश ठुकराल ने की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा धान की पेमेंट ना देने के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार उन्हें जल्द भुगतान अदा नहीं करती तो वह संघर्ष का मार्ग अपनाएंगे। इस अवसर पर शमशेर सिंह, मनमोहन ग्रोवर, सुखमंदर सिंह, नरिन्द्र, पवन कटारिया, कुलदीप कक्कड़, दलजीत, महिन्द्र सिंह, वरिन्द्र मोंगा, बलविन्द्र, सुखदेव सिंह भी उपस्थित थे। विनोद
सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी देते हुए आढ़तिए।