पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परमात्मा के घर आकर ही मिलती है मनुष्य के मन को शांति: मित्तल

परमात्मा के घर आकर ही मिलती है मनुष्य के मन को शांति: मित्तल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रजापतिब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में बीके विद्या दीदी की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बीके प्रेम दीदी और प्रचारक मेहर मित्तल विशेष तौर पर पहुंचे थे। आश्रम की दीदी द्वारा आश्रम के बारे में सभी को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

मेहर मित्तल ने कहा कि सभी को परमात्मा का नाम लेना चाहिए और ईश्वर के नाम लेने से ही मानव को शांति मिलती है।

उन्होंने कहा कि सांसारिक विषयों में फंसकर मानव स्वयं को भ्रमाता रहता है और जन्म-मरण के चक्कर से छुटकारा पाने के लिए ईश्वर का नाम लेना काफी जरूरी है और प्रभु का सिमरण ही इंसान को मोक्ष की प्राप्ति दिलवा सकता है। इस अवसर पर विजय कालड़ा, नरेश कटारिया, तरसेम लाल, वरिन्द्र ठुकराल, महिन्द्र मदान, दर्शन अहूजा, भी उपस्थित थे। वधवा

दीप प्रज्जवलित करते हुए आश्रम की बहनें अन्य।