पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिन्दी नेेे भारतीयों काे विश्व में दिलाई अलग पहचान

हिन्दी नेेे भारतीयों काे विश्व में दिलाई अलग पहचान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फूडकार्पोरेशन ऑफ इंडिया डिपो के मैनेजर यंगदत्त ऐरी की अध्यक्षता में कर्मचारियों द्वारा हिन्दी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। यंगदत्त ऐरी ने कहा कि हिन्दी भारत की राष्ट्र भाषा है और इसका सभी को सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि हिन्दी के कारण ही भारतीयों की पहचान विश्व भर में होती है। ऐरी ने कहा कि जिस तरह जिस तरह चीन, जापान में उनकी अपनी राष्ट्र भाषा है तो उसी तरह भारतीयों को भी चाहिए कि विदेशी भाषाओं को छोड़कर हिन्दी को पूरा सम्मान करें।

उन्होंने बताया कि देश में 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है और एफसीआई द्वारा 29 सितम्बर तक पखवाड़ा मनाया जाएगा। कार्यक्रम में हिन्दी का सही तरीके से प्रयोग करने वाले विनोद कुमार, शिवम कुमार, अवधेश कुमार को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जतिन्द्र सिंह मदान, विनोद कुमार, सतिन्द्र सिंह, दीप कुमार, ऋषि कुमार, भीष्म सहित लेबर के अन्य लोग भी मौजूद थे। वधवा

हिन्दी के सेमिनार के कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

शिवम गुप्ता को सम्मानित करते हुए मैनेजर

समाराेह