- Hindi News
- किला रहिमतगढ़ के लोगों ने अपने खर्चे पर खुलवाए सीवरेज के बंद होल
किला रहिमतगढ़ के लोगों ने अपने खर्चे पर खुलवाए सीवरेज के बंद होल
मालेरकोटला (संगरूर) | मोहल्लारविदास नगर किला रहिमतगढ़ के इलाका निवासियों ने सफाई व्यवस्था के नकारा प्रबंधों के चलते नगर काउंसिल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खुद ही अपने खर्चे पर मोहल्ले की एक पुली बनवाई सीवरेज के बंद पड़े होल खुलवाए। मोहल्ला निवासी गुरचरण सिंह चरणजीत ने बताया कि गलियों में सीवरेज का पानी जमा रहता है इसलिए खुद ही सीवरेज के बंद पड़े होल खुलवाए हैं। (सोढ़ी)