खेलों के समान की किट दी
मालेरकोटला (संगरूर)|शहीद करतारसिंह सराभा लाइब्रेरी द्वारा यूथ क्लब युवक सेवाएं के सहयोग से सरकारी हाई स्कूल फतेहगढ़ पंजगराईयां में छात्रों के लिए विभिन्न खेलों के समान की किट दी गई। स्कूल के हेड मास्टर अमरजीत सिंह ने संस्था का धन्यवाद किया। शहीद करतार सिंह सराभा लाइब्रेरी पंजगराईयां के प्रधान रजेश रिखी ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। इस मौके निर्मल सिंह बापला, राजविंदर सिंह, यामीन मुहम्मद, जसपाल सिंह, वैष्णू गोयल, गुलजार खान, कुलविंदर कौशल, संदीप रिखी, शंकर शर्मा, इकबाल खान, मास्टर हरजिंदर सिंह, लखवीर सिंह, ईमरान सरीफ, राजू खां कुठाला, इंद्रजीत कौर, सुखवीर सिंह, रवनीत कौर, कर्मजीत कौर, बंत सिंह आदि मौजूद थे। (सोढ़ी)