पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘आप’ समर्थकों ने निकाली विजयी रैली

‘आप’ समर्थकों ने निकाली विजयी रैली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मालेरकोटला/संगरूर

दिल्लीमें आम आदमी पार्टी को मिली जीत की खुशी में आप समर्थकों ने संगरूर के बड़ा चौक पर एकत्रित होकर जश्न मनाया। जीत से उत्साहित समर्थकों ने शहरवासियों पर फूलों की बारिश कर मिठाई बांटी। आप के सांसद भगवंत मान के मीडिया सलाहकार बचन बेदिल ने सभी को जीत की बधाई देते हुए कहा कि इस जीत से मोदी की हवा गुम हो गई है। लोगों ने आप को एक तरफा जीत दिलाकर साबित कर दिया है कि आप ही लोगों की हरमन प्यारी पार्टी है। इस मौके गुरमीत सिंह बुर्ज, मनजिंदर संघा, सुखजिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

मालेरकोटला में भी टोपियां पहने हाथों में झाड़ू थामे समर्थकों ने लड्डू बांटकर एक दूसरे को बधाई देते हुए विजयी रैली निकाली। शबीर बिल्लू, प्यारा सिंह, शाहिद जुबैरी, शहबाज राणा ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी की जीत हुई है।

दिल्ली के लोग केजरीवाल की पिछली 49 दिनों की सरकार के कार्यकाल से पूरी तरह संतुष्ट थे। इस मौके मुमताज नागी, असलम किला, मोहम्मद फारूक बट्ट, सदीक किला, नजीर प्रधान, भोला कोच, शरीफ किला, याकूब, मोहम्मद जमील, आसिफ बिल्ला आदि मौजूद थे। (सोढ़ी)

संगरूर में फूलों की बारिश करते आप समर्थक।