पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्‌डी टूर्नामेंट में बेस्ट जाफी अमना तो बेस्ट रेडर बने गुरी

कबड्‌डी टूर्नामेंट में बेस्ट जाफी अमना तो बेस्ट रेडर बने गुरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालेरकोटला (संगरूर) |स्पोर्ट्स क्लब कंगणवाल की ओर से चार दिवसीय पेंडू खेल मेला करवाया गया। इस मौके हरिंदर सिंह खालसा एमपी फतेहगढ़ साहिब ने मुख्य मेहमान अौर पूर्व विधायक सुरजीत सिंह धीमान ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस दौरान हरिंदर सिंह ने स्टेडियम के लिए पांच लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान किया

इस दौरान वॉलीबॉल शूटिंग में बईएवाल ने पहला, कबड्डी 50 किलो भार वर्ग में कंगणवाल ने पहला चक्क भाईके ने दूसरा, 65 किलो में कुलड़ शापा ने पहला कंगणवाल ने दूसरा, 75 किलो में झनेर ने पहला जरगड़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 75 किलो में बेस्ट रेडर सेवक झनेर जाफी मेजर झनेर को क्लब द्वारा एलसीडी देकर सम्मानित किया गया। एक गांव ओपन में काऊंके की टीम विजेता रही जबकि माणकी की टीम उप विजेता रही। एक गांव ओपन में बेस्ट जाफी अमना काऊंके बेस्ट रेडर गुरी धलेर को बाइक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पाला लोहगढ़, बुधू ईमामगढ़, गुरी धलेर, कीपा कंगणवाल, तोता कंगणवाल, सलीम काऊंके सोनी मालेरकोटला (कबड्डी खिलाड़ी) का विशेष तौर पर सम्मान किया गया। विजेताओं को ईनाम बांटने की रस्म निर्मल सिंह निम्मा, मेजर सिंह कैनेडा, चेयरमैन सिंदर सिंह कैनेडा, करतार सिंह कैनेडा, रघवीर सिंह कैनेडा, रविंदर सिंह राजा ने निभाई।

इस मौके कमेंट्री की सेवा नछतर दहलीज बब्बू खन्ना ने निभाई। इस मौके चेयरमैन भूपिंदर सिंह, प्रधान संतोख सिंह, रूपिंदर सिंह पिंदू, इरफान खां, गुरजंट सिंह, सत्तनाम सिंह, जगतरण सिंह, गुरमेल सिंह भलवान, रजिंदर सिंह हैप्पी, कुलविंदर सिंह, शिंगारा सिंह, सलीम मोहम्मद, हरदीप सिंह, श्याम सिंह, नंबरदार बलविंदर सिंह, निर्मल सिंह, टहिल सिंह, कमल सिंह, सुखविंदर सिंह धलेर, कुलदीप सिंह, मैनेजर हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, हरजिंदर सिंह, प्रधान जगमेल सिंह, पवित्र सिंह ढंडे, बलविंदर सिंह सरपंच, सरपंच बाबा जंडाली आदि मौजूद थे। (सोढ़ी)

मालेरकोटला में विजेताओं को बाइक की चाबियां देते हुए आयोजक।