- Hindi News
- नीले कार्डों की दोबारा जांच करवाने का काम शुरू
नीले कार्डों की दोबारा जांच करवाने का काम शुरू
भास्कर न्यूज| मालेरकोटला (संगरूर)
आटा-दालयोजना के तहत नीले कार्डों की दोबारा जांच करवाने का काम शुरू हो गया है।
एसडीएम अमित बैंबी ने बताया कि नीले कार्डों की जांच निष्पक्ष ढंग से करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की शहर के वार्डों गांवों में ड्यूटियां लगा दी गई हैं ताकि गलत ढंग से बने नीले कार्ड रद्द किए जा सकें सही लाभपात्रियों को ही नीले कार्ड के तहत मिलने वाली आटा-दाल स्कीम का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि जब तक जांच मुकम्मल नहीं हो जाती या जब तक उच्च अधिकारियों से कोई निर्देश नहीं आता तब तक नए नीले कार्ड नहीं बनाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह किसी भी व्यक्ति के गलत प्रचार में आकर अपने फार्म आदि भरें। उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी द्वारा कार्ड पर आधार नंबर भी लिखे जाएंगे इसलिए कार्डधारक जांच अधिकारियों के पास आधार कार्ड लेकर जाएं। (सोढ़ी)