एक जगह पर खड़ी करें रेहड़ियां
भास्कर न्यूज| मालेरकोटला (संगरूर)
ट्रैफिकइंचार्ज एएसआई करणजीत सिंह जेजी ने शहर में ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए बस स्टैंड से मुहिम शुरू कर दी है। उन्होंने बस स्टैंड से दिल्ली गेट कॉलेज रोड पर रेहडिय़ां खड़े करने वालों को बस स्टैंड में एकत्रित करके समझाया कि वह ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए सहयोग दें। इसके लिए वह अपनी रेहडिय़ों को एक जगह सड़क के बीच खड़ी करें। उन्होंने दुकानदारों को हिदायत दी कि वह अपनी दुकानों के आगे खड़ी होने वाली रेहडिय़ों को सीमित जगह पर ही खड़ी करने दें, दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर समान रखें। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों की पालना करने वालों से सख्ती से पेश आया जाएगा। (सोढ़ी)
रेहड़ी वालों को संबोधित करते हुए ट्रैफिक इंचार्ज करणजीत जेजी।