हथन बने नंबरदार यूनियन के प्रधान
मालेरकोटला (संगरूर) |पंजाब नंबरदार यूनियन मालेरकोटला की बैठक प्रधान बंत सिंह हथन की प्रधानगी में गुरुद्वारा सिंह सभा सट्टा बाजार में हुई, जिसमें यूनियन के राज्य महासचिव रण सिंह महिलां, राज्य उपप्रधान भगवान सिंह माणकी, जिला प्रधान महिंदर सिंह तूर, तेजा सिंह काकड़ा, मेवा सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौके सर्वसम्मति से यूनियन का चुनाव किया गया। यूनियन के महासचिव हरजिंदर सिंह चौंदा ने बताया कि बंत सिंह हथन को प्रधान, परमजीत सिंह अमरगढ़ को महासचिव, गुरमेल सिंह हथन को खजांची, गुरशिंदर सिंह कुप खुर्द को सीनियर उपप्रधान, गुरदेव सिंह बदेसे को उपप्रधान, दलजीत सिंह मान माजरा को सचिव, केवल सिंह बाठां को सहायक सचिव, अच्छरू सिंह हिम्मताना को प्रेस सचिव, करनैल सिंह सुलतानपुर सहायक प्रेस सचिव, दलजिंदर सिंह खानपुर को प्रचार सचिव मोहम्मद इस्माइल बीड़ अहमदाबाद को ऑडीटर चुना गया है।