- Hindi News
- नशे के कुप्रभावों और ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी
नशे के कुप्रभावों और ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी
भास्कर न्यूज|मालेरकोटला (संगरूर)
इंद्रपब्लिक स्कूल मुबारिकपुर के छात्रों को नशे के कुप्रभावों और ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए पुलिस सुविधा केंद्र (सांझ केंद्र) ने स्कूल में सेमिनार का आयोजन किया। केंद्र के इंचार्ज जोगिंदर सिंह ने कहा कि नशा मनुष्य का सिर्फ शारीरिक नुकसान करता है बल्कि मानसिक, सामाजिक आर्थिक पक्ष से भी उसको कंगाल कर देता है। नशा करके वाहन चलाना जानलेवा साबित होता है। नशा करके वाहन चलाने से ही दुर्घटनाएं होती हैं। जिससे मरने वाले व्यक्ति का पूरा परिवार बिखर जाता है। उन्होंने छात्रों को ट्रैफिक नियमों से अवगत करवाया। गुरप्रीत कौर ने सेंटर पर मिलती 27 सेवाओं की जानकारी दी। स्कूल के चेयरमैन प्रगट सिंह, स्कूल अध्यापिका गुरप्रीत कौर अध्यापिका कंवलजीत कौर ने सांझ केंद्र की टीम का धन्यवाद किया। इस मौके पर हेड कांस्टेबल गुरमुख सिंह, संदीप कौर, सचिव होशियार सिंह राणू, डा. इंद्रजीत सिंह, रविंदर कौर, मुहम्मद सिकंदर थे। (सोढ़ी)
मालेरकोटला (संगरूर)|सरकारी कॉलेजमें नशा विरोधी अवेयरनेस सेमिनार और वर्कशाप का आयोजन किया गया। नौजवानों में नशों का रुझान: मनोवैज्ञानिक पक्ष विषय पर आयोजित इस सेमिनार में प्रो. मुहम्मद रफी सहायक डायरेक्टर शिक्षा विभाग (कॉलेजिज) चंडीगढ़ मुख्य मेहमान थे। इस मौके पर छात्रों को पूरी उम्र नशा करने की शपथ दिलाई। प्रिंसिपल कुलदीप सिंह सेखों ने छात्रों को नशों के विरुद्ध व्यापक मुहिम छेड़ने के लिए प्रेरित किया। वाइस प्रिंसिपल प्रो. मंजूर हसन ने धन्यवाद किया। (सोढ़ी)
इंद्र पब्लिक स्कूल में संबोधित करते हुए सांझ केंद्र के इंचार्ज जोगिंदर सिंह।