मालेरकोटला ने अफ्रीकन क्लब को हराया
भास्कर न्यूज | मालेरकोटला (संगरूर)
अलकौसरफुटबॉल अकादमी की ओर से किला रहिमतगढ़ के यूथ कम्यूनिटी सेंटर के मिनी फुटबॉल स्टेडियम में करवाया जा रहा चार दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हो गया है। इसका उद्घाटन एसडीएम अमित बैंबी ने किया, जबकि प्रधानगी स्टार इंपेक्ट के एमडी मुहम्मद ओवैस ने की। उद्घाटन समारोह के दौरान अमित बैंबी और मुहम्मद ओवैस ने दिल्ली पंजाब पुलिस बी टीम के खिलाड़ियों से जान पहचान की और मैच का शुभारंभ किया। यह मैच पंजाब पुलिस ने 4-2 के अंतर से जीता।
दूसरे मैचों में दलवीर अकादमी पटियाला ने एफसी दल्लणवाल को 2-1, पाल दी माहलपुर ने बनभोरा एफसी को 6-1, मालेरकोटला ने अफ्रीकन क्लब को 4-1 पंजाब पुलिस बी ने नारोमाजरा को 5-1 से हराया। सिंह लैंड ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के मैनेजर मुहम्मद साबर ने बताया कि विजेता टीम को 31 हजार और उप विजेता टीम को 21 हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। टूर्नामेंट के कन्वीनर मुहम्मद रफीक मुहम्मद प्रबंधक कामरेड मुहम्मद इस्माइल ने बताया कि अब क्वार्टर फाइनल मुकाबले करवाए जाएंगे। समारोह में जसविंदर सिंह एसपी, अंतरराष्ट्रीय एथलीट इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह खहिरा ने भी शिरकत की। समारोह का प्रबंध करने के लिए बशीर उल हक, रियाज मुहम्मद, इसरार उल हक, मुमताज अख्तर, मुहम्मद शरीफ, मुहम्मद अशरफ खां, अशरफ कुरैशी, मुहम्मद नजीर, मुहम्मद इकबाल, लालदीन, लाला भट्टी, शाहिद हसन, फकीरीया खां ने सहयोग दिया। (सोढ़ी)
मालेरकोटला में डे-नाईट फुटबॉल टूर्नामैंट की शुरूआत मौके खिलाडिय़ों से जान पहचान करते हुए गणमान्य