पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 101 कबूतर चोरी करने वाले तीन आरोपी काबू

101 कबूतर चोरी करने वाले तीन आरोपी काबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालेरकोटला (संगरूर)| गतदिनों मालेरकोटला में एक गोदाम से 101 कीमती कबूतर अन्य समान चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है।

आरोपियों के कब्जे से 95 कबूतर जिंदा 6 मरे हुए कबूतर बरामद किए गए हैं। डीएसपी विलियम जेजी ने बताया कि अवतार सिंह तारी निवासी पूज दी हवेली मालेरकोटला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि लुधियाना रोड पर स्थित शाम फीलिंग स्टेशन के सामने स्थित उसके गोदाम से 101 कबूतर, बिजली की 3 मोटर, वेल्डिंग सेट की 4 लीड, 1 ड्रिल 2 गरैंडर चोरी हो गए हैं। डीएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान तीन आरोपियों को काबू किया गया है। जिनकी पहचान दविंदर सिंह उर्फ ज्ञानी निवासी बदेशे कलां थाना खमाणों, मनप्रीत सिंह उर्फ धत्तू निवासी लोपो थाना दोराहा कुलविंदर सिंह निवासी बेगोवाल थाना दोराहा के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 95 कबूतर जिंदा 6 मरे हुए कबूतर बरामद किए गए हैं। जबकि बाकी समान का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। (सोढ़ी)