पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लड़की को भगाने वालेे दो आरोपी गिरफ्तार

लड़की को भगाने वालेे दो आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालेरकोटला (संगरूर)| पिछलेदिनों दो लड़कियों को शादी करवाने का झांसा देकर अपने साथ भगा ले जाने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर पहले से दर्ज मामले में दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। जबकि दोनों लड़कियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। दोनों आरोपी रवि, यूपी आशुतोष निवासी, यूपी मालेरकोटला में स्थित बिस्कुट फैक्ट्री में काम करते थे जो फैक्ट्री में ही काम करती दो लड़कियों को शादी करवाने का झांसा देकर अपने साथ नासिक (महाराष्ट्र) भगाकर ले गए थे, जहां वह बिस्कुट फैक्ट्री में काम करने लगे। इस संबंधी मालेरकोटला की पुलिस ने 31 अक्टूबर को आरोपी रवि आशुतोष के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

डीएसपी विलियम जेजी ने बताया कि पुलिस ने आधुनिक तकनीक के साथ आरोपियों का पता लगाया आरोपियों को काबू कर लिया। जबकि दोनों लड़कियों का मेडिकल करवाकर कोर्ट में लड़कियों के बयान दर्ज करवाने के बाद उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लड़कियों के परिजनों के बयान के आधार आरोपियों के खिलाफ पहले धारा 363, 366, 366ए, 120 बी के अधीन मामला दर्ज किया गया था।