आपत्तिजनक मैसेज भेजने पर पर्चा
संगरूर|पंजाब वक्फबोर्ड के चेयरमैन मोहम्मद इजहार आलम की फोटो पर आपत्तिजनक शब्द लिखकर किसी को वट्सअप पर भेजने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मालेरकोटला के मोहल्ला बड़ा वेहड़ा निवासी अब्दुल सत्तार ने पुलिस को शिकायत दी है कि 15 सितंबर को उसके मोबाइल फोन पर हमाद हुसैन का उसके वट्स अप पर रात को एक मेसेज आया। जब उसने मैसेज चेक किया तो उसमें मोहम्मद इजहार आलम चेयरमैन वक्फ बोर्ड पंजाब खड़े थे तीर कमान से ऊपर को तीर छोड़ रहे थे। आस-पास उनके प्रशंसक भी थे। इस मैसेज पर आई फोटो के साथ अंग्रेजी में आपत्तिजनक शब्द लिखा हुआ था। अब्दुल सत्तार के बयान पर पुलिस ने मालेरकोटला निवासी हमाद हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।