नशा नहीं करने को जागरूक किया
भास्कर न्यूज|मालेरकोटला (संगरूर)
नशेके सौदागरों पर शिकंजा कसने तथा नौजवान पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा शुरू की गई विशेष मुहिम के तहत डीएसपी विलियम जेजी ने गांव आदमपाल रोड पर नशे से समाज का बचाव संबंधी सेमिनार आयोजित किया।
इस मौके पर कारखानों में काम करने वाले मजदूरों को नशों के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। डीएसपी जेजी ने कहा कि नशों पर रोक लगाने के लिए नशे के कारोबारियों की प्रॉपर्टी, गतिविधियों, घरों की तलाशी सहित कई कार्य किए जा रहे हैं। जमानत पर रिहा या जेलों में बंद नशा व्यापारियों पर निगरानी रखकर लगाम कसी जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को नशों के विरुद्ध जागरूक करने के लिए गांवों-शहरों में नुक्कड़ सभाएं, मीटिंग, कैंप लगेंगे तथा नशा बेचने वालों को पकड़वाने या अन्य सहयोग देने वाली संस्थाओं, समाज सेवकों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर श्री सनातन धर्म सभा युवा विंग प्रमुख अमन थापर, यूनाइटेड साइकिल पार्ट एसोसिएशन एग्जीक्यूटिव सदस्य अनूप चोपड़ा, भाजपा युवा मोर्चा स्टेट कार्यकारिणी सदस्य राघव सूद, बजरंग दल प्रधान कपिल गेरा, श्री गऊ रक्षा बजरंग दल प्रधान मनोज जैन, भाजपा युवा जिला सचिव नितिन गुप्ता, भाजपा जिला स्पोर्ट्स सेल के कपिल गोयल, सीनियर भाजपा एग्जीक्यूटिव सदस्य भरत भूषण शर्मा, युवा मोर्चा मंडल-2 प्रधान तिलक चोपड़ा, उद्योगपति मनोज चोपड़ा, राजन जैन, राजेश वोहरा, मनोज जैन ने सहयोग दिया। इस मौके पर शरज सूद, गौरव गेरा, नितिन शर्मा, संदीप सिंह, जश्न प्रीत शर्मा, गगन दीप भारद्वाज, मुहम्मद लतीफ, मुहम्मद रमज़ान, रोहित शर्मा, अंकुश सिंगला, बेअंत सिंह आदि ने डीएसपी को सम्मानित किया तथा मुहिम में पूर्ण सहयोग देने का प्रण लिया। (सोढ़ी)