एफएलसीसी केंद्रों का उठाए लाभ
संगरूर|सुनाम मालेरकोटलामें स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की ब्रांच में खोले गए एफएलसीसी केंद्रों का उद्घाटन एडीसी डी सुखदेव सिंह ने किया। उन्होंने लोगों को एफएलसीसी से प्राप्त होने वाले लाभ सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे लोग एफएलसीसी केंद्रों से बैंकिंग सेवाओं संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन केंद्रों पर बैंकिंग सेवाओं जन धन योजना संबंधी जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। इन केंद्रों का मकसद मुसीबतों में फंसे हुए कर्जदारों को कर्ज को सुलझाने के लिए योजनाओं की जानकारी देना है। जिला लीड बैंक मैनेजर संगरूर पवन गोयल ने बताया कि भारत सरकार की हिदायतों के अनुसार पेंडू शहरी क्षेत्रों के लोगों को वित्त क्षेत्र से मिलने वाले विभिन्न उत्पादों सेवाओं की जानकारी देने के लिए राज्य के ब्लाकों में वित्तीय साक्षरता कर्ज सलाह केंद्र खोले जा रहे हैं। ऐसा केंद्र संगरूर में खेतीबाड़ी कार्यालय के नजदीक बस स्टैंड के पीछे स्थापित है, जहां एफएलसीसी संबंधी हर प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।