- Hindi News
- \"अस्पताल में डॉक्टरों की कमी करवाएंगे पूरी\'
\"अस्पताल में डॉक्टरों की कमी करवाएंगे पूरी\'
भास्कर न्यूज | मालेरकोटला (संगरूर)
सिविलअस्पताल में फैले भ्रष्टाचार का मुद्दा शीघ्र ही पार्टी के उच्च पदाधिकारियों के ध्यान में लाया जाएगा ताकि गरीब लोगों का शोषण बंद हो सके। यह कहना है भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा पंजाब के सचिव मुहम्मद जाहिद पीर का। सिविल अस्पताल का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुहम्मद जाहिद पीर ने कहा कि सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की भी भारी कमी है। इस कमी को भी पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में फैले भ्रष्टाचार के कारण महिलाओं की माहिर डॉक्टर को तंग करने की शिकायत मिल रही हैं। इस बारे में सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी को अवगत करवाया जाएगा। महिलाओं की माहिर डॉक्टर को सिविल अस्पताल से बदलने के लिए की जा रही हरकतों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मुहम्मद हफीज खां, मुहम्मद ताहिर, मुहम्मद सलीम, मुहम्मद कासिफ मौजूद थे। (सोढ़ी)
मालेरकोटला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा पंजाब के सचिव मोहम्मद जाहिद पीर।