पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नंगी तलवार और लाठियों के साथ बंद करवाए बाजार, एक दुकानदार से पिटाई, आईलेट्स सेंटरों में घुस घर भेज

नंगी तलवार और लाठियों के साथ बंद करवाए बाजार, एक दुकानदार से पिटाई, आईलेट्स सेंटरों में घुस घर भेजे स्टूडेंट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकलांग दुकानदार की एक बैसाखी शरारती तत्वों ने तोड़ दी।

मेन बाजार में एक दुकानदार से बहस करते संगठन के सदस्य।

शहर में रोष मार्च से पहले लाठियों के साथ प्रदर्शन करने निकले हिंदु संगठनों के कार्यकर्ता।

चिकन की दुकान को बंद करवाते हिंदु संगठनों के सदस्य।

निहाल सिंह वाला में भी किया लाेगों ने प्रदर्शन, बाजार बंद रहे

निहाल सिंह वाला| मालेरकोटलामें गोवंश के कटे हुए सिर मिलने पर हिंदू संगठनों की ओर से रोष जाहिर किया जा रहा है। हिंदू संगठनों, गौशाला कमेटी और ब्राह्मण सभा के सदस्यों ने इसके खिलाफ रोष जाहिर करने के लिए शनिवार को निहाल सिंह वाला पूर्ण तौर बंद रहा। इस बंद में सिर्फ मेडिकल स्टोर खुले रहे। गोशाला कमेटी के मोहन लाल गोयल, मोहन बंसल, राज कुमार, हिंदू संगठन, शिव कांवड़ संघ के अध्यक्ष नरेश कुमार, अश्वनी ब्राह्मण सभा के बलजीत शर्मा, गुलजीत शर्मा व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि गौ माता की निर्मम हत्या के लिए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जाएगा। (भूषण)

गोहत्या के विरोध में प्रदर्शन, मोगा बंद

भास्कर न्यूज| मोगा

शनिवारको बाजार बंद के बावजूद लोगों की भीड़ जमा थी। आज हिंदू संगठनों की ओर से बंद का आह्वान किया गया था। शहर की कुछेक दुकानें सुबह खुली थीं मगर जैसे ही प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे तो डर के मारे लोगों ने दुकानें बंद करवा लीं। प्रदर्शनकारियों की ओर से जबरदस्ती दुकानें बंद करवाई गईं और मारपीट भी हुई। तनाव भरे माहौल के बीच दुकानदारों ने इसका बुरा मनाया है। लोगों का कहना था कि गौ वंश की हत्या इस तरह से नहीं हटेगी। हमें भी दुख है मगर बंद करवाने का यह तरीका सही नहीं था। डीएसपी गुरमीत सिंह की अगुवाई में पुलिस बल प्रदर्शनकारियों के साथ चल रहा था।

शहरके चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती

किसीभी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रताप रोड, अकालसर रोड, दत्त रोड के चौराहों पर पुलिस की तैनाती थी। पुलिस के 3 वाहन प्रदर्शनकारियों के साथ भी चल रहे थे, ताकि कहीं किसी की झड़प हो जाए। दो तीन जगहों पर प्रदर्शनकारियों और दुकानदारों के बीच झगड़ा भी हुआ और पुलिस ने बीच में पड़ समझौता करवा दिया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री कुलवंत सिंह, नवीन पुरी, बजरंग दल के जिला विभाग संयोजक राजपाल ठाकु