कविताओं से ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी
भास्कर न्यूज | मालेरकोटला (संगरूर)
पंजाबपुलिस ने स्कूली छात्रों को ट्रैफिक नियमों संबंधी जागरूक करने के लिए अनोखा जागरुकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत छात्रों को कविताएं सुनाकर ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जा रही है। शनिवार को इसकी शुरुआत ट्रैफिक एजुकेशन प्रकोष्ठ ने मालेरकोटला के अलफला पब्लिक स्कूल से की।प्रकोष्ठ के प्रभारी हरदेव सिंह ने स्कूल की बड़ी कक्षा के छात्रों को कविता सुनाकर ट्रैफिक नियमों संबंधी अवगत करवाया। पंजाबी की कविता में यातायात से संबंधित सपूर्ण जानकारी दी गई है। जिसे सुनकर छात्र काफी प्रभावित हुए। पुलिस ने इस कविता की फोटो कॉपियां भी छात्रों को वितरित की।पुलिस ट्रैफिक इंचार्ज करणवीर जेजी प्रिंसीपल रिहाना नकवी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क को खेल का मैदान समझने वाले लोग खुद की जिंदगी के साथ दूसरों की जिंदगी से भी खिलवाड़ करते हैं। ज्यादातर हादसे रश ड्राइविंग ओवरटेकिंग के दौरान होते हैं। नियमों की जानकारी से इन हादसों से बचा जा सकता है।
मालेरकोटला में यातायात नियमों की जानकारी देते अधिकारी।