जसवंत जैन बने एसोसिएशन के प्रधान
मालेरकोटला (संगरूर)|नई अनाजमंडी आढ़तिया एसोसिएशन की चुनावी बैठक में जसवंत राए जैन को अगले तीन सालों के लिए दोबारा आढ़तिया एसोसिएशन का प्रधान नियुक्त किया गया है। प्रधान जसवंत राए जैन ने बताया कि एसोसिएशन के बाकी पदाधिकारियों का ऐलान भी शीघ्र ही कर दिया जाएगा। मौके पर विनोद जैन, हरपाल सिंह, जोगिंदर पाल, मलकीत सिंह, राम पाल सिंगला, कमल जिंदल, पवन बांसल, वनित जैन, अमरजीत सिंह, बलदेव सिंह, सुरिंदर कुमार, राकेश कुमार, सत्तपाल गर्ग, रावन बांसल, अकरम खां, भूपिंदर सिंगला, मुहम्मद साजिद, समर शाही, अब्दुल गफार, विकास जैन, हर गोपाल, संजय जिंदल, कैशव जिंदल, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, शाम लाल, अशोक कुमार, टीएस राए मौजूद थे। (सोढ़ी)