पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेत मजदूरों ने बीडीपीओ दफ्तर पर दिया धरना

खेत मजदूरों ने बीडीपीओ दफ्तर पर दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मालेरकोटला (संगरूर)

पेंडूखेत मजदूरों की अोर से अपनी मांगों को लेकर खेत मजदूर सभा के जिला प्रधान प्रीतम सिंह नियामतपुर, महासचिव सुरिंदर कुमार भैणीकलां, खेत मजदूर यूनियन के प्रधान करतार सिंह माहोली की अगुवाई में बीडीपीओ कार्यालय-2 के समक्ष धरना दिया गया।

धरने को संबोधित करते हुए भरपूर सिंह बुल्लापुर उपप्रधान एटक पंजाब ने कहा कि पेंडू खेत मजदूरों को खेत में पूरा साल काम नहीं मिल रहा है, जिससे मजदूरों की हालत दयनीय हो गई है। पंजाब सरकार ने चुनाव के समय वादा किया था कि बुढ़ापा, विधवा अंगहीन पेंशन 600 रुपए मासिक की जाएगी खेत मजदूरों को 6-6 मरले के प्लाट दिए जाएंगे लेकिन अभी तक वायदा पूरा नहीं हुआ है। देवराज वर्मा ने कहा कि पेंडू खेत मजदूरों नरेगा मजदूरों को उनका बनता हक दिया जाए। मजदूरों ने मांग की कि जमीनी सुधार करके अतिरिक्त जमीन बेजमीन मजदूरों, किसानों में बांटी जाए, पंचायती शामलात जमीनों में से दलितों को बनता हिस्सा दिया जाए, फर्जी बोलियों पर सख्ती से रोक लगाई जाए, मजदूरों को 10-10 मरले के रिहायशी प्लाट दिए जाएं, मकान बनाने के लिए कम से कम 3 लाख रुपए की ग्रांट दी जाए, प्रत्येक गांव में सरकारी डिपो खोलकर रसोई गैस समेत अन्य जरूरी वस्तुएं देनी शुरू की जाएं। धरने को पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक सर्कल संगरूर के प्रधान रणजीत सिंह बिजोकी कलां, रणजीत सिंहं, रणजीत सिंह कल्याण, चमकौर सिंह, भूप चंद चन्नो, सीटू के राज्य नेता जोगिंदर सिंह औलख, संगत सिंह, बारे शाह, देव सिंह कल्याण, गुलजार खां नारोमाजरा ने संबोधित किया। (सोढ़ी)

मालेरकोटला में बीडीपीओ कार्यालय-2 के सामने धरना देते हुए खेत मजदूर।