श्रमिक अधिकारों के लिए देंगे धरना
मालेरकोटला (संगरूर)| श्रमिकोंके अधिकारों को अनदेखा किए जाने के विरोध में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस एटक की ओर से 23 दिसंबर को सहायक कीरत कमिश्नर संगरूर कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा। कामरेड भरपूर सिंह ने बताया कि बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वेलफेयर बोर्ड पंजाब के रजिस्टर्ड लाभपात्री का 3 करोड़ 64 लाख रुपए पास हो चुका है। बोर्ड की स्कीम के तहत करीब तीन हजार श्रमिकों को शगुन स्कीम, मेडिकल भत्ता, यात्रा भत्ता, वजीफे आदि लाभ मिलना था परंतु विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण श्रमिकों को अभी तक लाभ नहीं मिला है। इस संबंधी एटक का वफद दो वार संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी कर चुका है परंतु अभी तक लाभपात्रों को पैसा जारी नहीं किया गया है। जिसके विरोध में यह धरना दिया जा रहा है।