पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क नहीं बनने पर किया प्रदर्शन

सड़क नहीं बनने पर किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालेरकोटला में रविदास नगर छोटी ईदगाह के लोग नारेबाजी करते हुए।

भास्कर न्यूज | मालेरकोटला (संगरूर)

रविदासनगर छोटी ईदगाह के खराब रास्ते को लेकर वहां के लोगों ने नगर काउंसिल के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इस मौके पर इलाका निवासी मोहम्मद असलम, मोहम्मद जमील, मोहम्मद इबराहीम, रशीदा, मोहम्मद इकबाल ने बताया कि इलाके के लोग नारकीय जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। बच्चों को स्कूल जाना भी मुश्किल हो रहा है। इस रोड पर लोगों का आना-जाना काफी है। रोड पर श्मशानघाट कब्रिस्तान होने के कारण हर वर्ग के लोग यहां से गुजरते हैं परंतु सीवरेज का पाइप डालने के बाद अभी तक नगर काउंसिल ने सड़क नहीं बनाई है। जबकि कई बार नगर काउंसिल के ईओ एसडीएम से सड़क बनाने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने धमकी दी कि यदि सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो हाईवे जाम करने के लिए मजबूर होंगे। इस संबंधी ईओ रवनीत सिंह का कहना है कि शीघ्र ही नए टेंडर डालकर उक्त सड़क का काम करवाया जाएगा। (सोढ़ी)