टैंकर से टकराई बेकाबू कार, छात्र की मौत
मालेरकोटला|लुधियाना-मालेरकोटला हाईवेपर शक्ति फूड इंडस्ट्री के नजदीक सड़क हादसे में 12वीं कक्षा छात्र बिक्रमजीत सिंह की मौत हो गई है। एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी धर्मपाल का बेटा बिक्रमजीत सिंह गांव भोगीवाल के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। स्कूल में फेयरवैल पार्टी होने के कारण वह अपने किसी मित्र की कार लेकर गिफ्ट लेने के लिए मालेरकोटला रहा था कि शक्ति फूड इंडस्ट्री के नजदीक कार खड़े टैंकर से जा टकराई।