19 को हड़ताल का ऐलान
मालेरकोटला (संगरूर) | छात्रोंकी समस्याओं को लेकर पंजाब स्टूडेंट यूनियन द्वारा आईटीआई कॉलेज में रैली की गई। यूनियन के जिला वित्त सचिव शंकर बदरा जसप्रीत कौर ने कहा कि छात्रों की समस्याओं पर सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई अहम मुद्दों को लेकर 19 सितंबर को जिला स्तर पर समूह संस्थाओं में हड़ताल की जाएगी। रैली को सुखदीप सिंह, संदीप सिंह, हरमिंदर सिंह ने भी संबोधित किया। (अश्वनी सोढ़ी)