- Hindi News
- गहनता से जांच कर रहा है पुलिस प्रशासन: विधायक
गहनता से जांच कर रहा है पुलिस प्रशासन: विधायक
भास्कर न्यूज |मालेरकोटला (संगरूर)
पंजाबसरकार की सीपीएस कम विधायक एफ.निसारा खातून तथा शिअद के उपप्रधान कम पंजाब वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मोहम्मद इजहार आलम ने कहा है कि शहर के नाले से दो पशुओं के पिंजर मिलने की घटना बेहद दुखदाई है। उन्हें अफसोस है कि इससे हिंदू भाईचारे के मन को ठेस पहुंची है। बुधवार को वे अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पंजाब सरकार प्रशासन पूरी तरह से फिक्रमंद चौकस है। पुलिस प्रशासन इस मामले की गहनता से जांच कर रहा है। वह खुद भी मालेरकोटला के सभी वर्गों की हिफाजत के लिए पूरी तरह चौकस हैं। पहले दिन से ही हालातों पर पूरी नजर रखे हुए हैं। उक्त मामले को लेकर कई बार पंजाब के सीएम परकाश सिंह बादल डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल से मिले हालातों से अवगत करवाया गया। जिन्होंने उनकी मौजूदगी में प्रशासन को सख्त हिदायत दी है कि मालेरकोटला में हर हाल में अमन-शांति का माहौल बरकरार रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शरारती अनसरों द्वारा पशुओं के सैकड़ों पिंजर मिलने की अफवाह फैलाकर हिंदू, मुस्लिम, सिख दलित भाईचारे को तोड़ने के लिए जो फिरकू प्रचार किया जा रहा है वह बेहद निंदनीय है। ऐसे लोगों का कोई धर्म नहीं होता। पंजाब सरकार ने प्रशासन को सख्त हिदायत दी है कि ऐसी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा भले ही वह किसी भी धर्म से संबंध रखता हो। इस मौके पर जत्थेदार जैपाल सिंह मंडीया, हरदीप सिंह खटड़ा, दलबारा सिंह, हाकम सिंह चक्क, मोहम्मद इख्लाक, साकिब अली राला, अब्दुल सत्तार काला, एडवोकेट मोहम्मद शमशाद, नदीम खान, मोहम्मद यासीन, मुंशी अशरफ, इम्तियाज, उसमान सदिकी, खुशी मोहम्मद, अब्दुल हमीद गुल्लू मौजूद थे। (अशवनी सोढ़ी)
मालेरकोटला में पंजाब सरकार के सीपीएस कम विधायक एफ.निसारा खातून तथा शिअद के उपप्रधान कम पंजाब वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मोहम्मद इजहार आलम ने मीडिया से की बातचीत।