पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकतांत्रिक अधिकार छीन रही सरकार : कस्बा

लोकतांत्रिक अधिकार छीन रही सरकार : कस्बा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मालेरकोटला (संगरूर)

पंजाबस्टूडेंट्स यूनियन ने सरकारी कॉलेज में शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस को समर्पित सेमिनार का आयोजन किया। इस मौके पर पीएसयू के राज्य महासचिव प्रदीप कस्बा और जिला नेता जसप्रीत कौर ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने काली नीतियों के खिलाफ लड़ते हुए कुर्बानी दी परंतु मौजूदा समय में एक बार फिर काला कानून (सरकारी और निजी जायदाद नुकसान रोकू बिल) पास कर दिया गया है। इस कानून के अनुसार कोई भी संगठन धरना, प्रदर्शन, रैली, चक्काजाम नहीं कर सकता। जबकि संविधान में दर्ज है कि जनता सरकार की आलोचना कर सकती है परंतु सरकार द्वारा यह काला कानून पास करके उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को खत्म करने और लोकतंत्र को खत्म करने का तरीका अपनाया गया है। जिसे बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सुखदीप सिंह ने एक इन्कलाबी कविता पेश की। मौके पर संदीप कौर, सुमन, संदीप सिंह, हरमिंदर सिंह, गुरप्रीत कौर, कर्मजीत कौर, सुखदीप सिंह मौजूद थे। (अश्वनी सोढ़ी)

मालेरकोटला में छात्रों को संबोधित करते हुए पीएसयू के राज्य महासचिव प्रदीप कस्बा।