- Hindi News
- पंजाब वक्फ बोर्ड के फंड का किया गया दुरुपयोग: फारूकी
पंजाब वक्फ बोर्ड के फंड का किया गया दुरुपयोग: फारूकी
मालेरकोटला (संगरूर)|मुस्लिम फेडरेशनऑफ पंजाब के प्रधान एडवोकेट मूबीन फारूकी ने प्रेस नोट जारी करके आरोप लगाया है कि पिछले पांच साल में नियमों को ताक पर रखकर पंजाब वक्फ बोर्ड के फंड का जमकर दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने कहा है कि बोर्ड के पूर्व चेयरमैन ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए अपने कार्यकाल में अपनी संस्था के लिए पंजाब वक्फ बोर्ड से लाखों रुपए के फंड जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार हर साल बोर्ड का बजट बनाना होता है, जिसमें आमदन खर्च का ब्योरा देना होता है परंतु पिछले 5 साल से बोर्ड का कोई बजट पास नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब वक्फ बोर्ड को बचाने के लिए उनकी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक पंजाब वक्फ बोर्ड पंजाबी मुसलमानों को नहीं सौंप दिया जाता। (सोढ़ी)