लावारिस हालत में मिला बच्चा
मालेरकोटलारेलवे स्टेशन से गत दिनों लावारिस हालत में मिले एक बच्चे की शिनाख्त और वारिसों की तलाश करने के लिए मालेरकोटला पुलिस ने जिला सुरक्षा यूनिट संगरूर को जिम्मेदारी सौंपी है। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी संगरूर नवरीत कौर तूर ने बताया कि बच्चे की आयु करीब 6 साल है जोकि अपना नाम रोहित बता रहा है। बच्चा दूसरी कक्षा में पढ़ता है। उसके पिता का नाम ब्रिज और दादा का नाम बनारसी है। यह बच्चा जिस किसी का भी है वह जिला बाल सुरक्षा कार्यालय से संपर्क करके अपना बच्चा ले जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94789-20199 पर सुखविंदर सिंह के साथ संपर्क किया जा सकता है।