पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेयरमैन नियुक्त नहीं करने पर छेड़ेंगे संघर्ष

चेयरमैन नियुक्त नहीं करने पर छेड़ेंगे संघर्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मालेरकोटला (संगरूर)

पंजाबसरकार ने वक्फ बोर्ड का प्रबंधक लगाकर पंजाब के मुसलमानों के सपनों पर पानी फेर दिया है। यदि पंजाब सरकार पंजाब वक्फ बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त कर देती तो इससे वक्फ बोर्ड की जायदादों की सही संभाल हो सकती थी। यह कहना है शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के सर्किल प्रधान मोहम्मद फारूक का।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुहम्मद फारूक ने कहा कि मालेरकोटला की करीब आधा दर्जन मुस्लिम संस्थाएं पिछले कई दिनों से पंजाब सरकार से गुहार लगा रही थी कि वक्फ बोर्ड में पंजाब मुसलमानों को ही सदस्य चेयरमैन बनाया जाए परंतु पंजाब सरकार ने पता नहीं किन मजबूरियों के तहत वक्फ बोर्ड का प्रबंधक लगाकर राज्य के समूह पंजाबी मुसलमानों की कार्यशैली पर सवालिया चिन्ह लगा दिया है। ऐसा महसूस हो रहा है कि पंजाब सरकार को पंजाब में वक्फ बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त करने के लिए कोई काबिल व्यक्ति ही नहीं मिल रहा। उन्होंने मांग की कि पंजाब वक्फ बोर्ड की जायदादों को बचाने पैसे का सही ढंग से इस्तेमाल करने के लिए शीघ्र पंजाब वक्फ बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया जाए। यदि मांग पूरी हुई तो उनकी पार्टी राज्य स्तर पर संघर्ष छेड़ेगी। इस मौके पर मुहम्मद रजाक , डाॅ. मुहम्मद उस्मान, मुहम्मद नदीम, मुहम्मद नासर, मुहम्मद सकील मौजूद थे।