पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर सामान नहीं रखने का लिया फैसला

सड़क पर सामान नहीं रखने का लिया फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मालेरकोटला (संगरूर)

शहरके बांस बाजार से जुड़े सभी दुकानदारों ने पहलकदमी करते हुए फैसला लिया है कि वह अब अपनी दुकानों के बाहर सड़क पर कोई समान नहीं रखेंगे। फैसला होने के तुरंत बाद सभी दुकानदारों ने बिना किसी सरकारी दबाव के अपनी दुकानों के बाहर पड़े समान को खुद ही हटा लिया।

दुकानदारों ने प्रण लिया कि वह भविष्य में अपने बाजार को यातायात समस्या से मुक्त करवाएंगे। इस दौरान दुकानदारों की ओर से अपनी समस्याओं को हल करवाने भविष्य के कार्यक्रमों के लिए बांस बाजार एसोसिएशन की नई टीम का गठन करके प्रदीप सिंगला को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। जबकि कुलविंदर सिंह को महा सचिव, सुलेमान खान को उपाध्यक्ष सुनील कुमार जैन को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

यातायातसमस्या के समाधान को लिया फैसला: प्रधानप्रदीप सिंगला का कहना है कि दुकानदारों का मानना है कि बाजारों में यातायात समस्या के समाधान के लिए प्रत्येक बाजार में दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर समान नहीं रखने का फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुकानों में चोरी आदि की घटना को रोकने के लिए भी एसोसिएशन आने वाले दिनों में बाजार में सीसीटीवी कैमरों का प्रबंध करने का प्रयास करेगी। गांवों से आने वाले लोगों के लिए बाजार में सार्वजनिक शौचालय का प्रबंध करने के लिए भी नगर काउंसिल के अधिकारियों से अपील की जाएगी। इस मौके मोहम्मद याकूब, मोहम्मद बुन्दू, साजिद बुखारी, वरिंदर जैन, राजिंदर जैन, मोहम्मद उस्मान आदि उपस्थित थे। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों ने दुकानदारों के इस फैसले का स्वागत किया है। एसडीएम अमित बैंबी नगर काउंसिल के ईओ रवनीत सिंह का कहना है कि दुकानदारों का यह फैसला सराहनीय है। बांस बाजार के दुकानदार शहर के अन्य दुकानदारों के लिए मिसाल बनेंगे। (सोढ़ी)

अच्छी पहल

बांस बाजार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप सिंगला दुकानदारों के साथ