नशीली दवा की शीशियां और शराब बरामद
पुलिसने विभिन्न मामलों में नशीली दवा की शीशियां शराब बरामद करके आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। थाना सिटी-2 मालेरकोटला के तहत मुहम्मद शकील निवासी मोहल्ला चोहट्टा मलेर से 8 शीशियां नशीली दवा बरामद हुई। थाना धर्मगढ़ के तहत बग्गा सिंह निवासी दोला सिंह वाला से 48 बोतल शराब बरामद की।
48बोतल शराब पकड़ी
थानालहरा के तहत आरोपी हेमराज उर्फ डीसी निवासी जलूर से 24 बोतल और आरोपी हीरा सिंह निवासी जलूर से 24 बोतल शराब बरामद की गई है। थाना मूनक के तहत आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ काला निवासी खोखर खुर्द को काबू करके नशीली दवा की 32 शीशियां बरामद की हैं।