जलसे में हुल्लड़बाजी पर 20-25 व्यक्तियों पर पर्चा
भास्कर संवाददाता | मालेरकोटला
मुसाफिरग्रुप द्वारा गत रात किला रहिमतगढ़ में करवाए जलसे में हुई हुल्लड़बाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने ग्रुप के मुहम्मद इरशाद के बयानों पर केस दर्ज किया है। ग्रुप के प्रधान अब्दुल सतार मुसाफिर ने बताया कि लोगों को वोट की कद्र के बारे में जागरूक करने के लिए जलसा किया था लेकिन कुछ लोगों ने आकर हुल्लड़बाजी की और जलसा बंद करवा दिया। शांतिपूर्वक चल रहे जलसे को एक साजिश के तहत खराब करवाया है। डीएसपी गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि पुलिस ने हुल्लड़बाजी करने वाले मुहम्मद शकील, लाला कबूतरां वाला, साकिब, मुहम्मद इकबाल, बिजली, काला समेत 25-30 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।