मालेरकोटला पहुंचे श्रीनगर के छात्र
भास्कर न्यूज|मालेरकोटला (संगरूर)
ताहिराखानम कॉलेज ऑफ एजुकेशन श्रीनगर के छात्रों और स्टाफ सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल प्रिंसिपल प्रो. जावेद अहमद बाबा की अगुवाई में कल्चरल दान-प्रदान के तहत यहां सरकारी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पहुंचा।
प्रिंसिपल डा. मुहम्मद इकबाल ने प्रतिनिधि मंडल का स्वागत करते हुए बताया कि यह पंजाब का एकमात्र ऐसा कॉलेज है जहां उर्दू कॉमर्स के विषय पढ़ाए जाते हैं। कॉलेज में विभिन्न सोसायटियां सभाएं स्थापित हैं ताकि विभिन्न विषयों का विकास हो सके। कॉलेज छात्रों के सर्वपक्षीय विकास के लिए प्रय|शील है।
प्रिंसिपल प्रो. जावेद अहमद बाबा ने बताया कि छात्रों को यहां लाने का मकसद पंजाब के सभ्याचार, भाषा और ज्ञान से अवगत करवाना है। सरकारी कॉलेज के प्रिंसिपल कुलदीप सिंह सेखों ने भी अपने विचार पेश किए। सरकारी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के वाइस प्रिंसिपल प्रो. हरबंस लाल मित्तल ने प्रतिनिधि मंडल का धन्यवाद करते हुए कहा कि ज्ञान का अदान-प्रदान शैक्षिक संस्थाओं के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। (सोढ़ी)
मालेरकोटला के सरकारी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पहुंचा प्रतिनिधि मंडल।